भाजपा नेताओं ने प्रदेश के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत का सम्मान किया…
भाजपा नेताओं ने जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में जताई खुशी
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के नेतृत्व में नेताओं ने जयपुर में मंत्री अविनाश गहलोत का सम्मान किया। युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय जाखड़ और अन्य कार्यकर्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मंत्री गहलोत ने सरकार पर विश्वास जताने और जिले के लोगों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारीलाल सैनी, भाजपा नेता मुरारी सैनी और नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने भी गहलोत को प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Comments are closed.