भाजपा ने सीकर जिले में 28 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की…

धोद, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, फतेहपुर और दांतारामगढ़ में नए अध्यक्ष नियुक्त, सीकर और अन्य क्षेत्रों की घोषणा शेष

भारतीय जनता पार्टी ने सीकर जिले के 28 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें धोद, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, फतेहपुर और दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। हालांकि, सीकर, खंडेला और लक्ष्मणगढ़ क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सारस्वत के अनुसार, धोद में मुकेश पीपलवा, नीमकाथाना देहात में मोंटू कृष्णियां, श्रीमाधोपुर देहात में भींवाराम जाखड़, और खाटूश्यामजी में मुकेश कुमार शर्मा सहित अन्य मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने आगामी चुनावों की तैयारियों को और अधिक मजबूती प्रदान की है।

Comments are closed.