भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य….
भाजपा नेता ईश्वर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सीकर जिला भाजपा सदस्यता अभियान मोनिटरिंग टीम की हुई मीटिंग
सीकर जिला भाजपा सदस्यता अभियान मोनिटरिंग टीम की मीटिंग भाजपा नेता ईश्वर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में हुई। भाजपा मीडिया जिला सह संयोजक नरेश सैन ने बताया कि मीटिंग को भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने सम्बोधित किया। गुप्ता ने जिले में प्रत्येक बूथ पर अब तक बने सदस्यो की जानकारी ली। एवं प्रत्येक बूथ पर तीन सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष अशोक चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रकाश दाधीच, जिला मंत्री ओमप्रकाश बिजारणियां, पूर्व पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ,महेंद्र जोशी, विनोद महला,मधु कुमावत, विश्वनाथ सैनी, हीरालाल कुमावत, भंवर प्रकाश शर्मा, राजकुमार किरोडीवाल, मुकेश शर्मा, सुनीता शर्मा, अम्बिका शर्मा,शारदा काबरा, सोनू सोनी ,रेणु शर्मा,ओम पटवारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.