भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की जयंती भाजपा जिला कार्यालय में मनाई…
कार्यकर्ताओं ने सादगी और ईमानदारी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में मनाई गई। जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल की अध्यक्षता में आयोजित जयंति कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किए।
जिलाध्यक्ष डॉ. कमल सिखवाल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उनके सादगी व ईमानदारी भरे जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि वे सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते। कहा कि भी जब केंद्र में स्व. वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और बहुमत के समय केवल एक वोट की आवश्यकता थी फिर भी उन्होंने झूकना स्वीकार नहीं किया, फिर चाहे उनकी सरकार ही चली गई।
उन्होंने कहा कि स्व. वाजपेयी जी ने गांवों को आपस में जोडऩे के लिए ग्राम सडक़ योजना, नदियों को आपस में जोडऩे का काम किया। इससे ग्रामीण इलाके भी शहरों से जुडऩे लगे। कहा कि स्व. वाजपेयी की सादगी व ईमानदारी को विपक्ष के नेता भी मानते और उनका सम्मान करते।
खंडेला विधायक सुभाष मील ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा देश के बारे में सोचते। उन्होंने कहा कि स्व. वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, कमल खिलेगा और आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कहा कि स्व. अटलजी के नेतृत्व में तीन बार केंद्र में सरकार बनी और परमाणु परीक्षण करके दुनिया में भारत का नाम किया।
जयंति कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि स्व. वाजपेयी का सीकर से गहरा लगाव था। वे कई बार सीकर प्रवास पर आए हुए हैं।
जिला मीडिया संयोजक जितेंद्र माथुर ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री संजय सैनी, पूर्व विधायक केडी बाबर, जिला उपाध्यक्ष गोविंद सैनी, बाबुसिंह बाजौर, जगदीश कुमावत, राजकुमार जोशी, अशोक चौधरी, विष्णु दीक्षित, नंदकिशोर सैनी, अनिता शर्मा, भंवरलाल जांगिड़, कविता चौधरी, बाबुलाल शर्मा, मोहन सैनी, उमा सैनी, शारदा काबरा, सीमा अग्रवाल, सोनू सोनी, सावित्री शर्मा, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.