भारत स्वाभिमान का स्थापना दिवस मनाया…

योगाभ्यास किया, यज्ञ में दी आहुतियां, स्वदेशी का लिया संकल्प

कोलीड़ा खेल स्टेडियम में रविवार को भारत स्वाभिमान संगठन का स्थापना दिवस मनाया गई। बीएसटी जिला संयोजक बृजमोहन मील ने बताया कि इस अवसर पर अनेक योग साधक उपस्थित रहे। सर्वप्रथम उपस्थित योग साधकों को उदगीथ, भस्त्रिका, कपाल भाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी सहित अन्य प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।

इस दौरान बीएसटी संयोजक ने बृजमोहन मील ने बताया कि स्वामी रामदेव महाराज ने योग को घर घर तक पहुंचने का कार्य किया है। योग निरोग जीवन की कुंजी है। उन्होंने कहा कि अब समस्त विश्व में योग मान्यता मिल रही है। उन्होंने भारत स्वाभिमान संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी रामदेव के निर्देशानुसार भारत स्वाभिमान संगठन के योग शिक्षक व कार्यकर्ता निरंतर योग, आयुर्वेद व स्वदेशी को घर घर तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संगठन की गतिविधियों व आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित साधकों को स्वदेशी का संकल्प दिलाया गया। अंत में यज्ञ किया गया। जिसमें मांगीलाल रेप्सवाल, सुरेश जाखड़, महेंद्र मील, पंकज शर्मा, फरहान, रवि डमोलिया,  पंकज कोक, संजय मील, ललित कुमार, प्रियंका चौधरी, प्रिया मील, तनीशा मील, सानिया, सोनाक्षी सहित बड़ी संख्या के योग साधक उपस्थित रहे।

Comments are closed.