भोलेनाथ कला मंच की भागवत कथा में अहंकार त्याग पर दिया गया संदेश…

पं. कन्हैयालाल व्यास ने जीवन में सात्विकता के महत्व पर किया जोर

मनोरंजन क्लब में भोलेनाथ कला मंच की भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को पं. कन्हैयालाल व्यास ने कहा कि मनुष्य के पतन का प्रमुख कारण अहंकार होता है। उन्होंने कहा कि अहंकार को त्यागने से जीवन सात्विक बनता है। गजानंद गौड़ ने कथा में विभिन्न प्रसंग सुनाए, जिनमें कपिल देबहूती संवाद, जड़ भरत की कथा और गजेंद्र मोक्ष शामिल रहे। इस अवसर पर रामचंद्र तूनवाल, हरीश शर्मा, प्रमोद प्रजापत, विनोद राठी, पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Comments are closed.