मकर संक्रांति पर मनोकामना सिद्ध बालाजी धाम सेवा समिति ने गोवंश को खिलाई गुड़ व तूड़ी…

पिलानी रोड स्थित श्रीकृष्णा गोधाम में की गई गो सेवा

मनोकामना सिद्ध बालाजी धाम सेवा समिति की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर पिलानी रोड स्थित श्रीकृष्णा गोधाम गोशाला में गोवंश को गुड़ व तूड़ी खिलाई गई। पं. मनोज शर्मा के सानिध्य में इस आयोजन में गोवंश को विशेष रूप से सेवा दी गई। इसके साथ ही पक्षियों के लिए भी ज्वार डलवाए गए। संत विशंभर दास ने मकर संक्रांति और गो सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रमोद प्रजापत, रूबल सोनी, सुमित चांगल, सुनील स्वामी, योगेश सुंडा, हिमांशु पंवार, सुनील प्रजापत, नरेश प्रजापत, मुकेश सैनी, रजनीकांत मांजू, जुगल रोहिवाल और रवि सैनी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.