पिपराली स्थित श्री श्याम गोशाला समिति परिसर में शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती द्विजन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ हुआ। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी ने गायों को गुड़ खिलाकर गोमाता के प्रति आस्था व्यक्त की और कहा कि हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा इसलिए दिया गया है क्योंकि हम गायों की पूजा करते हैं। इस मौके पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, साध्वी पुष्पा शास्त्री और पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान 11 कुंडीय यज्ञ हुआ जिसमें 33 जोड़े यज्ञमान के रूप में बैठे। रामकथा का शुभारंभ कथाकार कुलदीप आर्य ने किया। इसके साथ ही वेद सम्मेलन का आयोजन भी हुआ जिसमें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के आचार्य सुरेन्द्र कुमार और आचार्य पुष्पा शास्त्री ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में धोद विधायक गोरधन वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 22 दिसंबर को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
Comments are closed.