माही शेखावत बनी अखिल भारत हिन्दू महासभा सीकर जिलाध्यक्ष

माही शेखावत बनी अखिल भारत हिन्दू महासभा सीकर जिलाध्यक्ष

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने माही शेखावत सीकर को हिन्दू किन्नर सभा सीकर जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया द्वारा की गई। यह कदम संगठनात्मक विस्तार और किन्नर समाज को प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से उठाया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज किन्नर शक्ति के योगदान को सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मानते हैं। इसी विचार के तहत प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानियां और कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला की सिफारिश पर माही शेखावत को यह पद सौंपा गया है। माही शेखावत को सनातन धर्म के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और सामाजिक सक्रियता के कारण यह सीकर जिला अध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है। संगठन का मानना है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज के किन्नर शक्ति को संगठन से जोड़कर किन्नर समाज को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। किन्नर समाज के साथ मिलकर चलने से सनातन धर्म और अधिक मजबूत होगा।

Comments are closed.