माहेश्वरी युवा मंच द्वारा निशुल्क चिकित्सा और नेत्र परामर्श शिविर का आयोजन…

29 दिसंबर को विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में फतेहपुरी गेट स्थित माहेश्वरी भवन में लगेगा शिविर

माहेश्वरी युवा मंच 29 दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक फतेहपुरी गेट स्थित माहेश्वरी भवन में निशुल्क चिकित्सा और नेत्र परामर्श शिविर आयोजित करेगा। मंच अध्यक्ष मारुति सोमानी ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग, सामान्य रोग, हड्डी रोग और बीपी-शुगर की जांच के साथ निशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था होगी।

शिविर आयोजन समिति के सदस्य विष्णु काबरा ने बताया कि यह सेवा प्रकल्प मंच की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। आयोजन की प्रोजेक्ट टीम में महेश काबरा, आदित्य होलानी, अंकित सारदा, शुभम आगीवाल, और भरत चितलांगिया शामिल हैं।

Comments are closed.