माहेश्वरी युवा मंच द्वारा माहेश्वरी समाज सीकर का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम रंगीलो फगणियो स्थानीय मैना सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक अमित खंडेलवाल ने एक से बढ़कर एक फाल्गुनी भजनों की प्रस्तुति दी जिससे उपस्थित हजारों समाज बंधु झूम उठे।
इस अवसर पर श्याम प्यारे का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया एवम फूलो की होली खेली गई। कार्यक्रम में मंच संचालन सत्य सोमानी ने किया। कार्यक्रम संयोजक महेश काबरा ने बताया की कार्यक्रम में सीकर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष पन्नालाल सारड़ा, समाज सचिव गिरीश सोमानी, दिनेश बियानी, मणिशंकर काबरा, विनोद सोमानी, संतोष बियानी, महेश होलानी, अनिरुद्ध बियानी, दिनेश काबरा, रमाकांत बियानी, बसंत साबू, सुनील काबरा, मनीष काबरा, गौरव सोमानी, वीरेंद्र सारडा, पवन सारढा , अमित काबरा, अनिल काबरा, शरद मूंदडा,मनोज सोढानी, मनीष बियानी,मुरारी बियानी, अनुराग बियानी, दिनेश बियानी (बाँसुरी) प्रमोद काबरा, यश बियानी, केशव सारडा, आदित्य होलानी,अविनाश बियानी,शुभम आगीवाल,संजय सोडाणी , सौरभ बियाणी, चिराग काबरा, यश काबरा, रघुराज सारड़ा,योगेश सोढाणी, अभिषेक तापडिया, हरी झंवर, हिमांशु बियानी, महिला मण्डल अध्यक्ष गरिमा सारडा सहित हजारों समाज बंधु उपस्थित थे।
युवा मंच अध्यक्ष मारुति सोमानी ने बताया की महेश्वरी युवा मंच का ये निरंतर 19 वा आयोजन था। मंच सचिव शुभम् मालपानी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.