मिस्का चौधरी ने नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया…

खालासी गांव की बेटी ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में शानदार प्रदर्शन किया

झुंझुनूं जिले के खालासी गांव की बेटी, दसवीं कक्षा की छात्रा मिस्का चौधरी ने बेंगलुरु में आयोजित 28वीं नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने बोल्डर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और स्पीड क्लाइंबिंग में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

मिस्का के दादा, जगदीश भडी़या के अनुसार, मिस्का पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने उत्तरकाशी में 26वीं नेशनल प्रतियोगिता, बेंगलुरु में 27वीं नेशनल प्रतियोगिता और जमशेदपुर में एशियन किड्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, उन्होंने सिंगापुर में आयोजित एशियन यूथ कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्पीड क्लाइंबिंग में अपनी छाप छोड़ी। मिस्का की सफलता से खालासी गांव में खुशी का माहौल है और हर कोई उनकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहा है। उनके नाना फूलचंद चाहर ने कहा कि मिस्का की यह उपलब्धि ना केवल उनके परिवार बल्कि पूरे झुंझुनूं जिले के लिए गर्व का विषय है।

Comments are closed.