मैट्रिक्स हाई स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का सफल आयोजन…
विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के लाभों से अवगत कराया गया, शिक्षकों ने भी लिया भाग
मैट्रिक्स हाई स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में सूर्य नमस्कार को शामिल करने और इसके फायदों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार के 12 आसन पूर्ण कराए गए और प्रत्येक आसन की महत्वता और सही तरीका भी बताया गया। इस दौरान स्कूल के अध्यापकों ने भी छात्रों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे छात्रों को और अधिक प्रेरणा मिली।
Comments are closed.