मैथ्स ओलंपियाड में प्रिंस एकेडमी सीबीएसई को 148 मेडल…

41 ने मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन और 107 ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस जीते

जयपुर-बीकानेर बाईपास रोड, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी, पीसीपी प्री-फाउंडेशन एवं प्रिंस लोटस वैली के विद्यार्थियों ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 148 मेडल हासिल किये हैं।

41 विद्यार्थियों ने मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन व 107 ने गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस हासिल किया हैं। सफल विद्यार्थियों का स्कूल कैंपस में माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मैथमेटिक्स ओलंपियाड प्रतिष्ठित मैथ्स कॉम्पिटिशन है जो स्टूडेंट्स में उनके गणितीय कौशल व क्षमताओं का मूल्यांकन कर स्टूडेंट्स को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कॉम्पिटिशन के लिए तैयार करती है। गौरतलब है कि प्रिंस में स्टूडेंट्स को स्कूलिंग के साथ ही विभिन्न प्रकार के ओलंपियाड्स, एसटीएसई, सीयूईटी, क्लेट, जेट आईसीएआर, सीए फाउंडेशन आदि की एक्सपर्ट्स द्वारा तैयारी कराई जाती है। इस सफलता पर निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी, प्रिंसिपल पूनम चौहान, कॉर्डिनेटर जयपाल सिंह एवं अंकुर यादव ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाइयां दी।

Comments are closed.