युवा कांग्रेस ने सीकर संभाग को हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया…
आसिफ खान के नेतृत्व में सीएम भजनलाल शर्मा का पुतला जलाकर जताया विरोध
आंबेडकर सर्किल के पास मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीकर संभाग को हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला जलाकर आक्रोश जताया और नारेबाजी की।
इस मौके पर आसिफ खान ने कहा कि तत्कालीन राज्य सरकार ने सीकर को संभाग और सुजानगढ़ को जिला बनाकर आमजन के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने सीकर संभाग को निरस्त करने का फैसला लेकर जनता के साथ कुठाराघात किया है। जिसके विरोध में प्रदर्शन किया गया है।
खान ने बताया कि इसके बाद जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अनीश खान, जिला उपाध्यक्ष चंदन मेघवाल, सद्दाम हुसैन, सोयल डीके, महेंद्र चौधरी, हेमंत सैनी, अमन दाधीच, सुरेंद्र बरोड़, नदीम राईन, मौसिम खान, सोयब खान, कमलेश रॉयल, अनिल भाकर, फरमान खान, आदिल गौरी, विक्रम धानिया, सोयल खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments are closed.