युवा दिवस पर शेखावाटी विश्वविद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन…

भारत बोध संपन्न युवा एवं विकसित भारत विषय पर हुई संगोष्ठी, छात्रों को सम्मानित किया गया

सीकर में युवा दिवस के अवसर पर रविवार को शेखावाटी विश्वविद्यालय में ‘भारत बोध संपन्न युवा एवं विकसित भारत’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एबीवीपी जयपुर प्रांत के संगठन मंत्री पूरण सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता शेखावाटी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने की।

संगोष्ठी में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिह्न और पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. राय ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता पूरण सिंह ने विवेकानंद के जीवन पर आधारित उनके आदर्शों को साझा किया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालय अधिकारी और एबीवीपी के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments are closed.