यू.ई.एम. प्रतियोगिता में अमन स्कूल के विद्यार्थियों ने 6 केटेगरी में जीते पुरस्कार
यू.ई.एम. प्रतियोगिता में अमन स्कूल के विद्यार्थियों ने 6 केटेगरी में जीते पुरस्कार
यू.ई.एम. प्रतियोगिता में अमन स्कूल के विद्यार्थियों ने 6 केटेगरी में जीते पुरस्कार
सीकर/
राजस्थान सरकार की ओर से अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त सामाजिक संस्था अमन ट्रस्ट की ओर से संचालित अमन सीनियर सैकंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) सीकर ने यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट की ओर से आयोजित साइंस मॉडल, जनरल नॉलेज, बायोलॉजी, आर्ट और ड्राइंग प्रतियोगिता 2025 में विभिन्न केटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सीकर जिला में अमन स्कूल के कुल 6 बच्चों ने विभिन्न स्थान प्राप्त करके संस्था का नाम रोशन किया।
एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. असरार अहमद ने बताया कि अमन के विद्यार्थियों को साइंस मॉडल प्रतियोगिता में रिया खान D/o मोहम्मद रफीक तृतीय स्थान रहने 3000 रूपये नगद, जनरल नॉलेज प्रतियोगिता में सानिया बडगूजर D/o मोहम्मद तैयब बडगूजर दूसरा स्थान प्राप्त कर 4000 रुपए, मैथ्स पाइथागोरस मोहम्मद सैफ s/o मोहम्मद जावेद मेवाफरोश तीसरे स्थान प्राप्त कर 3000 रुपए का नगद पुरस्कार और मोमेंटो सर्टिफिकेट प्राप्त किये । 3 बच्चों को एप्रिसिएशन अवॉर्ड प्रमाण पत्र देकर यू ई एम ने सम्मानित किया जिनमें आयशा जमींदार, समरीन खिलजी और रेहान निसार अहमद शामिल है।
विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन करने पर मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन खादिम हुसैन खत्री, मोहम्मद अली बडगुजर,सैयद याकूब खान , मोहम्मद अयूब खान और निसार अहमद जाटू ने प्रिंसिपल असलम खान और स्टाफ , विद्यार्थियों की सराहना करते हुए मुबारकबाद दी।
Comments are closed.