रतनगढ़ में 29 दिसंबर को सैनी समाज सम्मान समारोह की तैयारी…
समाज के पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान
रतनगढ़, 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सैनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए समाज के नेताओं ने जिला मुख्यालय पर जनसंपर्क अभियान चलाया। ओंकारमल सैनी, चानणमल सैनी, चंद्रमोहन सैनी, विनोद पापटान सहित अन्य पदाधिकारी लोगों से अपील कर रहे थे कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हों। इस दौरान भंवरलाल गौड़, श्योकरण जमालपुरिया और अनिल बालाण भी मौजूद थे।
Comments are closed.