राउमावि बगड़वा में वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह आयोजित…
विधायक ने की विकास कार्यों की घोषणा, भामाशाहों ने 31 हजार की राशि भेंट की
राउमावि बगड़वा में वार्षिकोत्सव के साथ भामाशाह और पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निवाई विधायक हीरालाल वर्मा ने स्कूल के लिए दो कक्षा-कक्ष, प्रार्थना स्थल पर टीन-शेड लगाने और बगड़वा से राधाकिशनपुरा तक सड़क निर्माण की घोषणा की। प्रधानाचार्य पप्पू लाल अग्रवाल ने मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
स्कूल विकास के लिए भामाशाहों ने 31 हजार रुपए की सहायता राशि दी। कार्यक्रम में भाजपा पीपलू मंडल युवाध्यक्ष दशरथ सिंह, पंचायत समिति सदस्य गिर्राज गुर्जर, सीबीईओ नरेंद्र कुमार सोगानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments are closed.