राजकीय संस्कृत विद्यालय बानूड़ा में भामाशाहों ने वितरित किए स्वेटर…

छात्र-छात्राओं के लिए पौषबड़ों का आयोजन और सर्दी में मदद

राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बानूड़ा में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को भामाशाह रामस्वरूप महला, विद्याधर ऐचरा और मदन सिंह राजपुरोहित द्वारा स्वेटर वितरित किए गए। इस पहल के लिए वरिष्ठ अध्यापक प्रहलाद सिंह शेखावत ने प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सविता बंसल, प्राध्यापक योगेश वर्मा और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। छात्रों के लिए विद्यालय में तीन दिन तक पौषबड़ों का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्टाफ और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Comments are closed.