राजस्थान उपचुनाव: बीजेपी की चुनावी रणनीति और वसुंधरा राजे की वापसी के संकेत…

बीजेपी ने सात विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए वसुंधरा राजे को मैदान में उतारने की योजना बनाई, सीटों के समीकरणों के अनुसार रणनीति तैयार

राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंकी है, और इस बार पार्टी की चुनावी रणनीति में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वसुंधरा राजे का चुनावी कैंपेन इस बार झुंझुनूं सीट से शुरू हो सकता है, जहां पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू राजे गुट के माने जाते हैं। बीजेपी ने इस उपचुनाव में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रचार की विशेष रणनीति बनाई है। पार्टी ने नेताओं को उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी दी है, ताकि सीटों पर प्रभाव डालने वाले नेताओं को सही समय पर प्रचार के लिए भेजा जा सके।

Comments are closed.