राजस्थान मदरसा बोर्ड की सीकर जिला कमेटी गठित
आमीन रंगरेज अध्यक्ष और हकुमत अली शेख बने सचिव
सीकर – राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष एमडी चौपदार ने बोर्ड की सीकर जिला कमेटी घोषित की है, जिसमे आमीन रंगरेज को अध्यक्ष और हकुमत शेख को सचिव मनोनीत किया है। रंगरेज और शेख ने अपने इस मनोनयन पर राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, बोर्ड के चेयरमैन एमडी चौपदार और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला का आभार जताया है !
Comments are closed.