राजस्थान महिला रोलबॉल टीम ने तीसरी बार जीता गोल्ड…
तमिलनाडु को गोल्डन गोल से हराया, पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल जीता
राजस्थान की महिला रोलबॉल टीम ने तिरुचिरापल्ली में हुई 21वीं सीनियर नेशनल रोलबॉल चैंपियनशिप 2025 में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने मेजबान तमिलनाडु को गोल्डन गोल के जरिए हराया। प्रतियोगिता में 24 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया, जहां राजस्थान ने लीग मैचों में मध्यप्रदेश, पांडिचेरी और आंध्रप्रदेश को हराने के बाद सेमीफाइनल में महाराष्ट्र को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया, लेकिन उत्तर प्रदेश से हारकर रजत पदक हासिल किया। महिला टीम से पूजा महला और पुरुष टीम से महिपाल महला, विकास और आशीष लांबा ने बेहतरीन खेल दिखाया। रींगस लौटने पर कोच पिंटूदयाल शर्मा और स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया।
Comments are closed.