राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता…
मांगों को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने दी रिपोर्ट, समाधान की आशा
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत सीकर के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष विनोद पूनिया के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक और माध्यमिक से वार्ता की। जिला प्रवक्ता नोलाराम जाखड़ के अनुसार, यह द्विपक्षीय वार्ता पहले दिए गए मांग पत्र पर आधारित थी, जिसमें संगठन के प्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग से मुद्दों का समाधान करने की अपील की।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री नागरमल गढ़वाल, पोखर मल बुरड़क, महेश खीचड़, दान सिंह बिरडा, श्रवण थालोड़, फारुक अली, सुमन भानुका सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे। वार्ता के दौरान उम्मीद जताई गई कि जल्द ही समस्याओं का समाधान होगा।
Comments are closed.