राजू ठेहट मर्डर मामले में इटली में पकड़ा गया अमरजीत विश्नोई, प्रत्यर्पण में देरी…

प्रत्यर्पण प्रक्रियाओं में खामियों का फायदा उठाते भगोड़े, अमरजीत का भारत लौटना फिलहाल मुश्किल

राजस्थान में गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर मामले के आरोपी अमरजीत विश्नोई को इटली से भारत लाने में अब भी अड़चनें बनी हुई हैं। करीब चार महीने से अमरजीत इटली में हिरासत में है, लेकिन भारत प्रत्यर्पण में सफलता नहीं मिल पाई। विदेश मंत्रालय ने इटली सरकार को आवश्यक रिपोर्ट भेज दी है, पर अभी तक वहां से कोई प्रत्यर्पण आदेश नहीं मिला। लॉरेंस गैंग के इस प्रमुख सदस्य पर हत्या, लूट और डकैती के कई मामले दर्ज हैं, और उसकी गिरफ्तारी के बाद भी प्रत्यर्पण में कानूनी अड़चनें आ रही हैं।

 

Comments are closed.