राज्यमंत्री विजय सिंह का झुंझुनूं आगमन, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत…
स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री, सर्किट हाउस में सम्मानित किए गए
राजस्व, उपनिवेशन और सैनिक कल्याण राज्य मंत्री विजय सिंह झुंझुनूं पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी के नेतृत्व में राज्यमंत्री का सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के अन्य नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, नगर महामंत्री रवि लांबा, उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला, और अन्य नेता शामिल थे।
Comments are closed.