रामचंद्र सुंडा को भारतीय किसान यूनियन टिकैत का सीकर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया…
प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील ने सौंपी जिम्मेदारी
गांव कूदन निवासी रामचंद्र सुंडा को भारतीय किसान यूनियन टिकैत का सीकर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील ने की है। सुंडा को जिले की कार्यकारिणी जल्दी घोषित कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करने का भी निर्देश दिया गया है। यह जिम्मेदारी संभालने के बाद सुंडा किसानों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रूप से काम करेंगे और उन्हें सही मार्गदर्शन देंगे।
Comments are closed.