राष्ट्रीय लोक अदालत में लाखों मामलों का निस्तारण…

सीकर जिले में राजीनामा के माध्यम से करोड़ों के अवॉर्ड पारित

सीकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिलेभर में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। नीमकाथाना न्यायालय क्षेत्र में दो बेंच के माध्यम से कुल 678 प्रकरणों का निस्तारण हुआ, जिसमें 2.70 करोड़ रुपए के अवॉर्ड पारित किए गए। इसी तरह श्रीमाधोपुर न्यायालय क्षेत्र में 1156 मामलों का निस्तारण कर 3.13 करोड़ रुपए का अवॉर्ड जारी किया गया।

जिले के विभिन्न न्यायालयों में आयोजित इस लोक अदालत में कुल 55 करोड़ से अधिक राशि के अवॉर्ड पारित हुए। 17 बेंचों द्वारा लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि यह आयोजन पक्षकारों को न्याय सुलभ कराने का एक प्रभावी माध्यम है। पारिवारिक मतभेदों के तीन मामलों में 10 साल से अलग रह रहे दंपतियों के बीच सुलह कराई गई।

Comments are closed.