राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में श्रमदान, योगाभ्यास और उपभोक्ता जागरूकता अभियान…

स्वयंसेविकाओं ने खेलकूद, नृत्य प्रतियोगिता और उपभोक्ता सप्ताह पर बौद्धिक सत्र में भाग लिया

श्री कृष्ण सत्संग बालिका महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान और योगाभ्यास किया। कार्यक्रम प्रभारी अभिलाष जोशी के अनुसार, द्वितीय सत्र में शारीरिक शिक्षिका गीता माथुर के निर्देशन में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तृतीय सत्र में एकल नृत्य प्रतियोगिता भी हुई।

बौद्धिक सत्र में उपभोक्ता सप्ताह अभियान के तहत जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश महर्षि, जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा, डॉ. बी सिंधी और जिला उपभोक्ता जागरण समिति सचिव तृप्ति त्रिपाठी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकृष्ण शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में व्याख्याता डॉ. अंजू बाला सीमार, सरिता शर्मा, अ​िनता पारीक तथा महाविद्यालय का स्टाफ और स्वयंसेविकाएं उपस्थित रही।

Comments are closed.