रींगस भैंरुजी धाम में नया स्वागत द्वार बना…

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कमेटी की पहल, अब नहीं भटकेंगे रास्ता

राजस्थान के रींगस स्थित विश्व प्रसिद्ध भैंरुजी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक नया स्वागत द्वार बनाया गया है। श्री भैंरू बाबा मंदिर कमेटी द्वारा निर्मित यह द्वार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर मंदिर के मुख्य मार्ग पर स्थित है, जिससे अब भक्तों को मंदिर तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष फूलचंद गुर्जर ने बताया कि फाल्गुनी लक्खी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर का रास्ता ढूंढने में दिक्कत होती थी, जिसे देखते हुए यह पहल की गई। द्वार पर भैंरूजी धाम और जोहड़ी की स्वच्छता के लिए स्लोगन भी लिखे गए हैं। पहले मेले में कोई संकेत न होने से श्रद्धालु रास्ता भटक जाते थे, लेकिन अब इस नई व्यवस्था से उन्हें सीधा मार्गदर्शन मिलेगा। स्वागत द्वार पर केसी बिजारनियां, झाबर मल कुमावत, सोनू कुमावत, दिनेश गुर्जर समेत कई लोग श्रद्धालुओं का स्वागत कर रहे हैं।

Comments are closed.