रींगस में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में चोर कैद…
वार्ड नंबर 10 में स्कूटी चुराने की वारदात, पुलिस ने जांच शुरू की
रींगस नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में खाटूश्यामजी मोड़ स्थित पुरानी कोर्ट गली में घर के बाहर खड़ी एक लाल रंग की स्कूटी चोरी हो गई। पीड़ित विष्णु कुमार जोशी ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।
सीसीटीवी में दिखा कि एक युवक गली में रेकी करते हुए पहले एक बाइक चुराने का प्रयास करता है लेकिन असफल रहता है। इसके बाद मकान के सामने खड़ी स्कूटी का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर और स्कूटी की तलाश शुरू कर दी है।
Comments are closed.