लायंस क्लब और बचपन चिल्ड्रन हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान शिविर…

67 यूनिट रक्त का संग्रहण, समाजसेवियों ने किया सहयोग

लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी और बचपन चिल्ड्रन हॉस्पिटल सीकर द्वारा रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। क्लब अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि इस शिविर में 67 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

लायन नरेश प्रधान ने इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर जोर दिया और शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों और अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रबोध जैन, अनुराग खटोड़, विजय कुमावत और मनीष त्यागी सहित कई लायन साथी उपस्थित थे।

Comments are closed.