लायंस क्लब प्राइड ने किया, एक थैला एक थाली अभियान के तहत सहयोग…
महाकुंभ में पर्यावरण संरक्षण के लिए संघ को 210 थाली-थैला सौंपे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा एक थैला – एक थाली अभियान तहत लायंस क्लब सीकर प्राइड 210 थाली – थैला का कलेक्शन करके राजेश जी सह नगर संघचालक, बाबूलाल जी विभाग संपर्क प्रमुख, व राजीव शर्मा जी जिला सह संपर्क प्रमुख को आज 28/12/2024 को दे दिए है।

क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुग ने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाकर पर्यावरण को शुद्ध रखने में अपना योगदान देगी । जोन चेयरपर्सन लायन मनोज अग्रवाल ने बताया राष्ट्रीय हित में जब भी कोई कार्य किया जाता है लायंस क्लब सीकर प्राइड हमेश ऐसे कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ, प्रोजेक्ट चेयरपर्स लायन महेश गोयल,लायन अजय अग्रवाल,लायन मनोज अग्रवाल, लायन राजीव गुप्ता, लायन पतीश पंजाबी, लायन MJF. रामगोपाल बियानी, लायन कैलाश बिदावतका, लायन त्रिलोक कुमावत, लायन गोपाल अग्रवाल, आदि सदस्यों ने सहयोग किया।
Comments are closed.