लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा 8 सेवा गतिविधि की गई…
मधुमेह शिविर, वृक्षारोपण, गौसेवा और जल मंदिर की स्थापना समेत कई जनहितकारी पहल
अनुकरणीय व जनउपयोगी पहल करते हुए जनसेवा में अग्रणी लायंस क्लब सीकर प्राइड के द्वारा 7 मार्च 2025 शुक्रवार को जॉन चेयरपर्सन लायन मनोज अग्रवाल जी व लायन बबीता अग्रवाल जी की 25वीं सालगिरह के उपलक्ष में 8 जन उपयोगी सेवा गतिविधिया की गई।
क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुग ने बताया कि सबसे पहले मारू पार्क मे मधुमेह शिविर लगाया गया इस शिविर के अंदर डेढ़ सौ से अधिक लोगों का निशुल्क डायबिटीज की जांच गई है। इसके बाद में जयपुर झुंझुनू बायपास मे ट्राली,ट्रैक्टर, डंपर इत्यादि के ऊपर सड़क सुरक्षा का ध्यान रखते हुए रिफ्लेक्टर लगाए गया। उसके पश्चात लोहिया फार्म हाउस मे वृक्षारोपण के तहत छायादार, फल दायक वृक्ष लगाए गए। सेवा की गतिविधि को आगे बढ़ते हुए दशरथ मनोविकास संस्था रोड स्थित मे सभी बच्चों को प्रातः काल का नाश्ता की व्यवस्था की गई। साथ ही सभी बच्चों को कॉपी, पेंसिल, शार्पनर इत्यादि पाठ्य सामग्री वितरण किए गए।
25 वी सालगिरह के उपलक्ष में क्लब कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया गोपीनाथ गौशाला मे दंपति के वजन के बराबर तुला दान किया गया। साथी ही गायों को हरा चारा, दलिया,रोटी इत्यादि वितरण किए गए। इसके बाद परशुराम पार्क रामलीला मैदान में दो विश्राम बंचो की स्थापना की गई और अन्त में मुरली प्लाजा रानी सती रोड के सामने जल मंदिर की स्थापना भी की गई। आज की इन सभी सेवा गतिविधि के अंदर क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुग, क्लब सचिव लायन डॉ जयराज सोनी,कोषाध्यक्ष लायन सचिन अग्रवाल,लायन अजय अग्रवाल, लायन मनोज अग्रवाल, लायन पतीश पंजाबी, लायन राजीव गुप्ता, लायन महेश अग्रवाल,लायन बबीता अग्रवाल, लायन ममता अग्रवाल, लायन नंदा तुनवाल, लायन नीतू तुनवाल, लायन सुगन चंद कुमावत, आदि लायन सदस्य व लोहिया परिवार सम्मिलित थे रहे।
Comments are closed.