लालपुर विद्यालय में विद्यार्थियों को वितरित किए गए स्वेटर…

रामनिवास सरावग ने पिता की याद में किया स्वेटर वितरण

लालपुर के कृष्णा देवी बगड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में भामाशाह रामनिवास सरावग ने अपने पिता ओंकारमल सरावग की याद में सभी विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए। पिछले कई वर्षों से विद्यालय में भामाशाह द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय स्टाफ ने रामनिवास सरावग का सम्मान किया और प्रिंसिपल अनु गर्वा ने उनका आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई।

Comments are closed.