लॉरेंस गैंग की लेडी डॉन सुधा कंवर इटली में गिरफ्तार…

राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मर्डर केस और धमकी मामले में की कार्रवाई

लॉरेंस गैंग की कुख्यात सदस्य सुधा कंवर को 15 जनवरी को इटली के ट्रेपानी शहर से गिरफ्तार किया गया। सुधा, गैंगस्टर रोहित गोदारा के करीबी अमरजीत विश्नोई की पत्नी बताई जाती है। अमरजीत के कहने पर सुधा ने राजू ठेहट मर्डर में मदद की थी। सुधा ने अपराध की दुनिया में कदम तब रखा जब अमरजीत के साथ उसका संपर्क हुआ।

सुधा, अमरजीत के साथ लिव-इन में रही और जयपुर में रहकर गैंग की गतिविधियों में शामिल हुई। ठेहट मर्डर में फंडिंग, हथियार पहुंचाने और शूटर्स की मदद के आरोप हैं। पुलिस जांच में सुधा के बैंक अकाउंट और कॉल रिकॉर्ड ने अहम सबूत दिए।

राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने स्थानीय इटली पुलिस की मदद से सुधा को गिरफ्तार किया। इससे पहले, सुधा के पति अमरजीत विश्नोई को भी इटली से गिरफ्तार किया गया था। दोनों को प्रत्यर्पण प्रक्रिया के तहत भारत लाने की तैयारी हो रही है।

Comments are closed.