लोटस वैली पिपराली सर्किल के वार्षिकोत्सव में 800 विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां

सीकर
पिपराली सर्किल, सीकर स्थित प्रिंस लोटस वैली सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव फेस्टिनो-2026 का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन कक्षा मोंटेसरी से ग्रेड थर्ड के 807 विद्यार्थियों द्वारा मंच पर अनेक प्रस्तुतियां दी गई।
विद्यार्थियों द्वारा ट्रिप ऑफ द मून, कृष्णा, जंगल थीम, लैम्प लाइटिंग, ड्रीम्स अनफोल्ड, डिजिटल थीम, पैट्रियोटिक, रेट्रो, राजस्थानी फ्लॉक, सुबह-सुबह थीम, बॉलीवुड, ट्रिब्यूट ऑफ टीचर्स, यूनिटी ऑफ डाइवर्सिटी, वेस्टर्न कपल डांस, पेरेन्ट्स थीम, देशी ग्लोबल बीट्स, पपेट, प्रहलाद आदि प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह के प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, ब्रिगेडियर एच एस पिलखवाल, प्रबंध निदेशक मनोज ढ़ाका, प्रिंसिपल प्रोमिला यादव, एकेडमिक हेड राकेश शेखावत एवं शिक्षकों सहित हजारों की संख्या में अभिभावक शामिल हुए।इस अवसर पर डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्राइमरी एजुकेशन विद्यार्थी के मानसिक विकास का सर्वश्रेष्ठ समय है। इस दौरान विषय को रटने के बजाय लर्न बाय फन, इमेजिनेशन एवं थिंकिंग स्किल्स के साथ ही विद्यार्थी के पर्सनैलिटी डवलपमेंट पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
प्रिंसिपल प्रोमिला यादव ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही प्रिंस लोटस वैली में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनाई जाने वाली आधुनिकतम विधियों एवं तकनीकों से भी अभिभावकों को अवगत करवाया।

Comments are closed.