वार्ड पांच में होली टिब्बा क्षेत्र में सफाई की भारी समस्या…

मोहल्लेवासियों को जमा गंदे पानी से हो रही परेशानी

वार्ड पांच के होली टिब्बा क्षेत्र में सफाई की समस्या बढ़ती जा रही है। नालियां अवरुद्ध हो रही हैं और गंदा पानी आम रास्तों पर जमा हो रहा है, जिससे मोहल्लेवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एडवोकेट अनिरूद्ध पाटोदिया ने बताया कि वार्ड में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए पालिका प्रशासन को बार-बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Comments are closed.