विनोद जायलवाल ने श्रीकृष्ण गोशाला को भेंट किया लेपटॉप, गोशाला में सम्मानित…
धर्मसिंह जायलवाल की याद में भामाशाह विनोद जायलवाल का योगदान, गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में हुआ सम्मान
श्रीकृष्ण गोशाला लीखवा में भामाशाह विनोद जायलवाल ने अपने पिता धर्मसिंह जायलवाल की याद में एक लेपटॉप भेंट किया। यह लेपटॉप उन्होंने एक कार्यक्रम में गोशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा को सौंपा। इस अवसर पर गोशाला की तरफ से भामाशाह विनोद जायलवाल का सम्मान किया गया, उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गोशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास, कोषाध्यक्ष राजवीर, भंवर सिंह शेखावत, राकेश सांगवान, संतलाल, महीपाल भाम्बू, ललित सैन, वैद्य केदार पारीक, द्वारका प्रसाद पारीक, मामन सिंह, रविन्द्र श्योराण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। गोशाला अध्यक्ष ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया।
Comments are closed.