विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ जोन फर्स्ट की जिला कार्यकारिणी घोषित….
डॉ. लीलावती शर्मा बनीं जिला अध्यक्ष, विभिन्न पदों पर महिलाओं की सक्रिय भूमिका
विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ जोन फर्स्ट की जिला कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को की गई। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. लीलावती शर्मा ने महिला प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू लाटा, लक्ष्मी खण्डेलवाल से विचार विमर्श के बाद अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ. लीलावती शर्मा, महासचिव डॉ. सुनीता पाण्डे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया झिकनाडिया, मंजू तिवाड़ी, उपाध्यक्ष बबीता जलधारी, कोषाध्यक्ष सुशीला खण्डेलवाल, संगठन मंत्री मंजू बोचीवाल, हेमा जोशी, सांस्कृतिक मंत्री पायल शर्मा, चन्दा शर्मा, डॉ. अम्बिका व्यास, दुर्गा शर्मा, शिवानी तिवाडी, शिक्षा प्रकोष्ठ पूजा पारीक, सुशीला रामरतन, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. गीता दाधीच, डॉ. प्रियंका मिश्रा, प्रशासनिक प्रकोष्ठ इन्दिरा शर्मा, गार्गी शर्मा, मिडिया प्रभारी रंजना शर्मा, मोनिका शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के पद पर रिंकू शर्मा को नियुक्त किया गया है।
Comments are closed.