वीर तेजा सेना ने हास्य कवि के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा…

तेजाजी महाराज पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जताया आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग

वीर तेजा सेना ने हास्य कवि केसर देव प्रजापत के खिलाफ सीकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रजापत ने 19 जनवरी 2024 को सोशल मीडिया लाइव में कवि विनोद स्वामी के साथ बातचीत के दौरान वीर तेजाजी महाराज के खरनाल मेले पर अमर्यादित टिप्पणी की, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

वीर तेजा सेना ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की बदनीयत करार देते हुए कड़ी निंदा की और पुलिस प्रशासन से प्रजापत की गिरफ्तारी की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Comments are closed.