वृद्धा को बंधक बनाकर लूट का मामला…
सुखेर थाना क्षेत्र में अकेली महिला से 20 लाख के सोने के जेवरों की लूट
सुखेर थाना क्षेत्र के न्यू अशोक विहार कॉलोनी में 64 वर्षीय वृद्धा को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने करीब 28 तोला सोने के जेवर लूट लिए। घटना के वक्त वृद्धा अकेली थीं, जबकि उनके पति फैक्ट्री और परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। बदमाशों ने गेंद छत पर जाने की बात कहकर वृद्धा को कमरे में बंद कर दिया और बड़ी मात्रा में सोना लेकर फरार हो गए। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Comments are closed.