शराब के नशे में रिटायर्ड फौजी ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर…
परिवार पर गाली-गलौज और मारपीट के बाद खुद को किया आग के हवाले
झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी ने शराब के नशे में घर लौटने के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। 60 वर्षीय महेंद्र सांईं पंवार, जो सेना में सूबेदार के पद से रिटायर्ड हैं, ने परिवार के सदस्यों के डर से कमरे में बंद हो जाने के बाद यह कदम उठाया। गंभीर हालत में महेंद्र को सूरजगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हिसार (हरियाणा) रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
Comments are closed.