शहर में कंबाइंड इंफ्रा ग्रुप ऑटोकैड सेंटर का शुभारंभ….
छात्रों को मिलेगा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा और जॉब प्लेसमेंट, सेंटर में साइट प्रैक्टिकल का भी अनुभव
जयपुर-झुंझुनूं बाइपास धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज पिपराली सर्किल के पास कंबाइंड इंफ्रा ग्रुप ऑटोकैड सेंटर का शुभारंभ किया गया। सेंटर के संस्थापक नेकीराम गुर्जर ने बताया कि उनका उद्देश्य छात्रों को मान्यता प्राप्त डिप्लोमा प्रदान करना, सिविल कंस्ट्रक्शन, इंटीरियर और सर्वेयर के सॉफ्टवेयर की स्टडी करवाना और हर सप्ताह साइट प्रैक्टिकल का अनुभव देना है।
सेंटर का शुभारंभ सीए मुकेश खेदड़ और प्रमोटर रघुकुल रियल होम्स LLP ने किया। इस मौके पर पूर्व लेखाधिकारी अर्जुन गुर्जर, सोहन धाभाई, इंजी संग्राम सिंह, इंजी इमरान खिलजी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।
Comments are closed.