शहीद चिमनाराम उमावि में 260 विद्यार्थियों को वितरित किए गए स्वेटर…
मुंबई प्रवासी सहारण परिवार ने किया भौतिक संसाधनों का सहयोग
गांव लोहसना बड़ा स्थित शहीद चिमनाराम राजकीय उमावि में 260 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि रेसा-पी के जिलाध्यक्ष रामकुमार खीचड़ और शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक बृजेंद्र दाधीच थे। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार शीशराम सहारण ने की।
प्रधानाचार्य शीशराम बेनीवाल के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। हवासिंह धुआं ने बताया कि मुंबई प्रवासी सहारण परिवार की ओर से स्कूल को भौतिक संसाधनों से सहयोग दिया जाता है। इसी कड़ी में चावली देवी की पुण्यतिथि पर 260 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए।
इस अवसर पर हंसराज सारण, पूर्व सरपंच भगवान सिंह सारण, हनुमान सारण, हनुमान मुदरिया, जब्बार खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने इस प्रयास की सराहना की।
Comments are closed.