शिक्षक संघ (शेखावत) की जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता…
स्थाईकरण, वेतन और अन्य मुद्दों पर समाधान के लिए सहमति बनी
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत सीकर के प्रतिनिधि मंडल की जिला अध्यक्ष विनोद पूनिया के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक व माध्यमिक सीकर के साथ दिनांक 23 दिसम्बर को वार्ता हुई। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री नागर मल गढ़वाल, पोखर मल बुरड़क, महेश खीचड़, दान सिंह बिरडा, श्रवण थालोड़, फारूक अली, रमेश पूनिया, सुमन भानुका, मघाराम बुरड़क, धर्मपाल चौधरी, रामावतार फगेडिया, हरलाल सिंह दतुसलिया, श्री चंद महण, श्रवण धायल, कैलाश नेहरा, नेमीचंद विश्राम, कमल सेवदा, महावीर भामू आदि शामिल थे।
जिला प्रवक्ता नोलाराम जाखड़ ने बताया कि पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संगठन से द्विपक्षीय वार्ता की । 1 जिसमें 2022 में नियुक्त शिक्षकों के स्थाईकरण से वंचित शिक्षकों की सम्पूर्ण सूची 10 दिवस में जिला परिषद को भेजना । 2 नोशनल एसीपी जारी करना। 3 अधिशेष शिक्षकों कि परिवेदना का निस्तारण शिघ्र करना। 4 विद्यार्थी ट्रांसपोर्ट वाउचर के लिए बजट व पोर्टल को खोलने के लिए शिक्षा परिषद से मांग करना। 5 शिक्षकों की वेतन व्यवस्था का समाधान करना 6 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के विभिन्न प्रभार की समीक्षा व बकाया कार्यों का समय पर निपटने पर सहमति बनी।
Comments are closed.