शीतला माता मंदिर के सामने मिलीं मुर्गियां, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप…

मंदिर के पास मिलीं मुर्गियां और मौली बंधी होने की घटना ने लोगों को किया हैरान, भाजपा नेता ने सौंपा ज्ञापन

नवलगढ़ के मुख्य बाजार स्थित शीतला माता मंदिर के सामने चबूतरे पर दो मुर्गियां मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। मुर्गियों के गले में मौली बंधी हुई थी, जिसके बाद सवाल उठने लगे कि ये मुर्गियां मंदिर के पास कैसे आईं। इस सूचना के बाद पालिका प्रशासन मौके पर पहुंचा और मुर्गियों को अपने कब्जे में ले लिया।

कुछ लोग इसे टोटके के रूप में देख रहे हैं, और इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दो महिला और एक पुरुष मंदिर में आते-जाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका कि मुर्गियां इन्हीं ने रखी थीं या नहीं। इस घटना से नाराज भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा के नेतृत्व में कुछ लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

Comments are closed.