श्रीमाधोपुर में दिन में छाया रात जैसा अंधेरा, 53 एमएम बारिश दर्ज…
रुक-रुककर जारी मावठ ने बढ़ाई ठंड, इलाके में खासा असर
श्रीमाधोपुर और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। दोपहर 2 बजे अचानक घना अंधेरा छा गया, जिससे दिन में रात जैसा नजारा देखने को मिला।
तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा के मुताबिक, शुक्रवार शाम तक श्रीमाधोपुर में 53 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह बारिश गुरुवार रात 10 बजे से रुक-रुककर हो रही थी। मावठ के इस दौर ने इलाके में ठंड को और बढ़ा दिया है।
Comments are closed.