श्रीमाधोपुर में बारिश का अलर्ट…
30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, तापमान में गिरावट संभव
श्रीमाधोपुर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से घने बादल छाए हुए हैं। जयपुर मौसम केंद्र ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है।
आज सुबह न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 1 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 3-4 मार्च तक मौसम साफ रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है।
Comments are closed.