श्रीमाधोपुर में मंडी हड़ताल 2 मार्च तक बढ़ी…

कृषक कल्याण शुल्क समाप्ति और समान मंडी शुल्क की मांग पर अड़े व्यापारी

श्रीमाधोपुर मंडी व्यापारियों ने अपनी हड़ताल 2 मार्च तक बढ़ा दी है। राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने सरकार से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने पर यह फैसला लिया।

व्यापारियों की दो मुख्य मांगें हैं—कृषक कल्याण शुल्क समाप्त करना और मंडी शुल्क को एक समान करना। हड़ताल से रोजाना करीब 1 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हो रहा है, जबकि मंडी समिति को 1 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है।

Comments are closed.